सागर-सगाई के 7 दिन बाद डॉक्टर की डेंगू से जान गई

सागर जिले में डेंगू से एक डाॅक्टर की माैत हाे गई। रहली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ.अरविंद पटेल ने गुरुवार देर रात भोपाल के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। 18 फरवरी 2022 को डाॅ.अरविंद की शादी थी। 22 नवंबर 2021 को उनकी सगाई हुई थी। सगाई के तीन दिन बाद वे बीमार हो गए। और सात दिन बाद निधन हो गया
इस वज्रपात से पटेल परिवार ही नहीं चिकित्सा जगत और परिचित स्तब्ध हैं। डॉ. अरविन्द पटेल को एक सप्ताह पहले ही अस्पताल में ड्यूटी करते समय तेज बुखार की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें सागर के भाग्योदय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर को डेंगू पाजिटिव पाया। इलाज के दौरान चार दिन के भीतर प्लेटलेट्स काउंट डेढ़ लाख से घटकर 12 हजार पर पहुंच गए। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों उन्हें भोपाल रैफर कर दिया। डाक्टरों के अनुसार डेंगू के इलाज के दौरान डॉक्टर पटेल मल्टीऑर्गन फेलियर के शिकार हो गए जिसमें पहले फेफड़े फिर किड्नी लिवर और अंत में हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद उनका बचना नामुमकिन हो गया। गुरुवार देररात उन्होंने अंतिम सांस ली।


By - sagar tv news
04-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.