सागर - शिल्पी कार्ड गैलरी में आग लगने से 5 करोड़ का नुकसान

 

 


सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में वणी कॉलोनी स्थित   के लिए फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। गोदाम में कागज अधिक होने से आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। क्षेत्रवासियों ने आग देख कंट्रोल रूम को सूचना दी। खबर मिलते ही नगर निगम की फायर फाइटर गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन गोदाम तक पहुंचने के लिए संकरी गली होने के कारण छोटी फायर फाइटर की मदद से आग को बुझाने की मशक्कत शुरू की गई।बता दे की  शिल्पी कार्ड गैलरी के संचालक दिनेश शिल्पी है। गोदाम में कार्ड की छपाई का काम होता था। इसमें मशीनें और कार्ड रखे थे। आगजनी में करोडो का नुकसान होना बताया जा रहा है। अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।संचालक दिनेश शिल्पी ने बताया कि आगजनी में गोदाम में रखा सामान और मशीनें कीमती करीब 5 करोड़ रुपए की जलकर राख हुई है। इसमें करीब ढाई करोड़ रुपए कीमती मशीनें ही हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। रात में घर जाते समय बिजली बंद करके गए थे। आग कैसे लगी समझ नहीं आ रहा है। करीब दो माह पहले भी अज्ञात व्यक्ति ने बिजली तार काट दिया था।


By - sagar tv news
01-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.