सागर जिले के खुरई शहरी थाने के अंतर्गत आने वाले कबीर वार्ड में एक युवक ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय प्रभु कुशवाहा कबीर वार्ड में कच्चे झोपड़े में रहता था जो मजदूरी का कार्य करता था। उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेला रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके अन्य परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।