सागर/बंडा में प्रतिमा के पास कचरा और टाइल्स टूटा होने से भीम आर्मी का जोरदार हंगामा

सागर जिले के बंडा में सविधान दिवस पर डॉक्टर अम्बेडकर की प्रतिमा के आस पास कचरा और टूटा टाल्स देखकर भीम आर्मी ने हंगामा कर दिया और जाम लगा दिया। बताया गया की डॉक्टर भीमवराव अम्बेडकर प्रतिभा के पास सफाई ना होने और असामाजिक तत्व द्वारा उखाड़े गए टाल्स को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे पर रोड करीब 2 घंटे तक जाम लगाया। मौके पर बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी एस डी एम एस डी ओपी सीएमओ और थाना प्रभारी पहुँचे जो जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे। रोड जाम किये लोगों का कहना था कि संविधान दिवस पर भी साफ सफाई नहीं की गई। सीएमओ द्वारा फोन नहीं उठाया जाता। अज्ञात ने यहाँ टाल्स को तोड़ दिया और पोल क्षतिग्रस्त कर दिया। कई बार नगर परिषद में ज्ञापन देने के बाद भी परिसर में कोई सुधार कार्य नहीं किया गया। वहीँ प्रदर्शन के बाद परिसर की सफाई और प्रतिमा को धोया गया साथ ही एक महीने में अन्य कामों के लिखित आश्वासन के बाद जाम खोला।

 


By - sagar tv news
27-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.