डिनर डिप्लोमेसी के बहाने कांग्रेस ने दिखाई अपनी ताकत, 90 विधायक और 27 मंत्री डिनर में रहे मौजूद

 

 

45

 

कर्नाटक और गोवा संकट के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने गुरुवार शाम सरकार की ताकत दिखाई और डिनर डिप्लोमेसी के बहाने शक्ति प्रदर्शन दिखाया. दरअसल गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट के बंगले पर डिनर का आयोजन किया गया जिसमें सभी विधायक शामिल हुए. इस डिनर में मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे. इस मुलाकात को कुछ दिन पहले कमलनाथ और सिंधिया खेमे के मंत्रियों के बीच कैबिनेट बैठक के दौरान हुई बहस के बाद बने हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भी बात हुई।

 


इससे पहले सिंधिया विधानसभा भी पहुंचे और कई लोगों से मुलाकात की। उनके गुट के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी व इमरती देवी भी उनके साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक सिंधिया ने इन मंत्रियों से कहा है कि वे अनावश्यक बयानबाजी से बचें। रात करीब साढ़े आठ बजे सिंधिया सिलावट के निवास पर डिनर में पहुंचे। रात करीब नौ बजे कमलनाथ भी डिनर में पहुंचे। इस डिनर में 90 विधायक और 27 मंत्री मौजूद थे, लेकिन दिग्विजय सिंह, अजय सिंह और पीसी शर्मा नजर नहीं आए।

 


By - sagar tv news
12-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.