अनोखी तस्वीर टीम ने पहले खेत में फसल काटी फिर लोगों को लगाई वैक्सीन || SAGAR TV NEWS ||

 

वैक्सीनेशन के लिए टीमों को क्या-क्या नहीं करना पढ़ रहा है कभी नाव से नदी पार कर गांव जा,ते पहाड़ी चढ़ते, निवेदन करते तो देखा और सुना होगा। लेकिन फसल काटते शायद न देखा हो तो चलिए ये भी देख लीजिये। तस्वीरें एमपी के डिंडौरी से सामने आयी हैं। दरअसल बजाग क्षेत्र के अंगई गांव में वैक्सीनेशन करने गई टीम को खेत में मजदूरी करना पड़ गया। टीम ने पहले ग्रामीणों के साथ धान कटाई की। इसके बाद वैक्सीन लगाकर वहां से रवाना हुई। अंगई गांव में धान की कटाई करने का हवाला देकर ग्रामीण वैक्सीन का सेकेंड डोज लगवाने से कतरा रहे थे। वैक्सीनेशन जागरूकता दल के काफी समझाने के बाद भी जब ग्रामीण वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं हुए। तो ऐसे में टीम खेत पर ही पहुंच गई। ग्रामीण बोले वैक्सीन लगवाएंगे तो धान की कटाई कैसे कर पाएंगे। बस ये सुनते ही आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता भी ग्रामीणों के साथ धान काटने हंसिया लेकर खेत में उतर गए। इस पर ग्रामीणों का दिल पसीजा और वे वैक्सीन लगवाने राजी हो गए। वैक्सीनेशन टीम ने खेत में ही ग्रामीणों को वैक्सीन का सेकेंड डोज लगाया। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के इस अनोखे अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है।


By - Sarag tv news
25-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.