नौरादेही अभ्यारण से एक और अच्छी खबर सर्वे में मिली 50 से ज्यादा तितलियों की प्रजाति | SAGAR TV NEWS

 

प्रदेश के सबसे बड़े भूभाग में फैले नोरादेही अभ्यारण्य से एक और अच्छी खबर सामने आई है। अभ्यारण में पहली बार तितलियों की प्रजातियों का सर्वे किया गया है। जिसमें 50 से ज्यादा प्रजातियों की मौजूदगी अभ्यारण्य में पाई गई है। सागर जिले के रहली क्षेत्र में तीन दिनों तक चले सर्वे में कई प्रकार की प्रजातियों की तितलियों मिली हैं। तितलियों की दुर्लभ प्रजातियों की अभ्यारण्य में मौजूदगी से वन विभाग में खुशी की लहर है। नौरादेही रहली के एसडीओ सेवाराम मालिक ने बताया की बटर फ्लाई सर्वे का काम 19 तारीख से शुरू हुआ था जो 21 तारीख तक चला है। सर्वे टीम में 13 सदस्य दिल्ली और दो सदस्य जबलपुर के शामिल हैं। जिनके द्वारा बारीकी से सर्वेक्षण का काम किया गया। बताया गया की अभ्यारण्य में दुर्लभ प्रकार की तितलियों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


By - aadesh Agnihotri rehli Sagar
21-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.