जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़े का नर कंकाल घर से गायब थे दोनों | TOP_10_मध्यप्रदेश 19/11/2021

 

 प्रेमी युगल के नरकंकाल मिले
खंडवा मेंधनगावं थाना क्षेत्र के गांव किरगांव के जंगलों में प्रेमी युगल के नरकंकाल मिले से सनसनी फैल गई। दोनों की लाश जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकी थी, जो गल चुकी थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक-युवती के बीच लंबे से अफेयर था। सितंबर माह में दोनों घर से भाग गए थे।


दमोह की दो महिला मजदूरों की मौत
दमोह के हटा ब्लॉक के देवरी फतेहपुर गांव में रहने वाली 2 महिला मजदूरों की हरियाणा में दर्दनाक मौत हो गई। जिस एंबुलेंस से महिलाओं के परिजन महिलाओं के शव लेकर दमोह आ रहे थे, वह एंबुलेंस भी टीकमगढ़ के सभी पलट गई, जिसमें एंबुलेंस में सवार परिजन भी घायल हो गए।

शादी करने आए नाबालिग की मिली लाश
मुरैना में एक नाबालिग युवक की हत्या का मामला सामने आया है। नाबालिग जयपुर से आया था। उसके पास पैसा व जेवर था। वह 13 नवंबर को आया था। 14 नवंबर की सुबह पांच बजे वह घायल अवस्था में सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट थी। वे उसे लेकर ग्वालियर गए जहां उसकी मौत हो गई।


 ढाई करोड़ ऐंठकर अमेरिका गया दूल्हा
इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हे पर ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि मुंबई की लड़की से राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस में शादी रचाई। दहेज में डेढ़ करोड़ रुपए लिए। इसके बाद भी पत्नी से रुपए मंगवाता रहा। शादी के एक महीने बाद ही अमेरिका भागने का आरोप भी लड़की के परिवार ने लगाया है।

तेंदुए की खाल के साथ पांच पकड़ाए
इंदौर क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को तेंदुए की खाल और नाखूनों के साथ पकड़ा है। बंदूक और गाड़ी भी जब्त की है। पकड़ाए आरोपियों में एक शिकारी है। कुछ दिन पहले जंगल में शिकार कर तेंदुए को मारा था।आरोपियों से तेंदुए की खाल, 8 नाखून जब्त किए गए हैं। तेंदुए का शिकार चंपालाल कन्नौजे ने किया था।

सागर में जमीन को लेकर विवाद
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित शंकरगढ़ में प्लाट की जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की। विवाद होते देख मौके पर भीड़ जमा हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। वहीं कार में तोड़फोड़ की गई। विवाद की सूचना पर मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची


फिर पकड़ाया ऑनलाइन सेक्स रेकैट
इंदौर में सेक्स रैकेट से जुड़ी 6 और लड़कियों, 3 दलालों को पकड़ा गया है। लड़कियां दिल्ली, वाराणसी , महाराष्ट्र और ओडिशा की रहने वाली हैं। देह व्यापार का अड्‌डा इंदौर के महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट में चल रहा था। एस्कॉर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट्स पर डील के बाद लड़कियों को कस्टमर्स के बताए पते पर भेजा जाता था।

ग्रीन कारपेट पर थिरकी MP पुलिस
बुरहानपुर में कोतवाली थाना पुलिस का थाने में डांस का वीडियो सामने आया है। इसमें थानेदार से लेकर पुलिस के जवान फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। थाना में बैठे में ऑन ड्यूटी, बजाए हाय पांडे जी सीटी... सहित अन्य फिल्मी गीतों पर कोतवाली थाना प्रभारी संजय पाठक सहित अन्य पुलिस जवान जमकर थिरके। खास बात यह रही कि सभी वर्दी में थे। अवसर था दो दिन पहले नए कोतवाली थाने के लोकार्पण का


लगातार पांचवीं बार सफलता का मूल मंत्र
इंदौर ने लगातार पांचवीं बार देश में स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल स्थान पाया है। 2017 में जब इंदौर को पहली बार सफाई में नम्बर-1 का अवॉर्ड मिला था, तब से लेकर दो बार राज्य में सरकार बदली, जनप्रतिनिधि बदले, अधिकारी बदले ...लेकिन नहीं बदले तो इंदौरी। यानी सफाई में अव्वल आने का सिस्टम चलता रहा

नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म
सागर के बंडा थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


By - Sarag tv news
20-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.