सागर/बंडा- कांग्रेस विधायक घर-घर जाकर बता रहे कांग्रेस की खूबियां
सागर जिले के बंडा में शनिवार को विधायक तरवर सिंह लोधी के नेतृत्व में कॉंग्रेस द्वारा जन जागरण यात्रा निकाली गई। बढ़ती महंगाई गिरती अर्थ व्यवस्था को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के विरोध में निकाली गई। जन जागरण यात्रा कांटी गनयारी हिंडोरिया सिगदौनी शेखपुर बिनेका राख बेसली उल्दन से होती हुई बहरोल पहुँची। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क भी किया। वहीँ बहरोल में आम सभा का आयोजन किया गया। विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि जन जागरण यात्रा के माध्यम से कॉंग्रेस द्वारा किये गए कामों को बताना है। इसके साथ ही भाजपा सरकार की जो नीतियां है। उनके कारण मजदूर और किसान की स्थिति खराब हो गई है।