Instagram पर लड़की से प्यार का इजहार मना करने पर माँ-बाप को मार दी Goli | TOP_10_मध्यप्रदेश 17/11/21

 

कार पलटने से दो युवकों की मौत
शिवपुरी देहात थाना अंतर्गत फोरलेन हाइवे पर शारदा सॉल्वेंट के पास बुधवार अल सुबह गिर्राज जी जा रहे पांच युवकों की कार वाहन ड्राइवर को नींद का झोंका आ जाने के कारण पलट गई, जिससे कार में बैठे दो दोस्तों की मौत हो गई।




एकतरफा प्यार में मां-बाप को गोली मारी
ग्वालियर में दंपती को गोली मारने वाले पकड़े गए हैं। दंपती की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दो आरोपियों में से एक दंपती की बेटी से एकतरफा प्यार करता है। इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती हुई थी। प्यार का इजहार करने पर लड़की ने मना कर दिया था

22 हजार की सुपारी देकर पति को मरवाया
जबलपुर के कुंडम काराघाट और खैरी मडई कला के बीच में 14 नवंबर को हत्या कर फेंके गए, ओमप्रकाश यादव की हत्या 22 हजार रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी। हत्या की साजिश उसकी पत्नी सरोज बाई ने अपनी मां रतनी बाई, बड़ी बहन ओमबाई यादव और जीजा राजेंद्र यादव के साथ मिलकर रची थी।


नदी में मिली युवती की लाश
मंदसौर के कोर्ट परिसर के पास सुबह 10 बजे शिवना नदी में एक युवती की लाश दिखाई देने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद रहवासियों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर टीआई अमित सोनी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

सतना में महिला की हत्या
सतना के पुरस्वानी मोहल्ले में बुधवार को महिला की हत्या कर दी गई। महिला घर में तखत के नीचे औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर से निकला खून काफी दूर तक फैल गया था। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।


भोपाल में 46 साल की डॉक्टर से रेप
भोपाल में 46 साल की डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। डॉक्टर के साथ 48 साल के रियल एस्टेट कंपनी के वर्कर ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता भोपाल के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। आरोपी चार महीने से डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर रहा था। दोनों के बीच सोशल प्लेटफॉर्म पर दोस्ती हुई थी।

करंट से बुझ गया इकलौता चिराग
बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिहोरा गांव के वार्ड 6 निवासी रामप्रसाद पंचेश्वर के 14 साल के पुत्र धामेश्वर की करंट लगने से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के दौरान मौत हो गई।


पहली महिला ट्रक ड्राइवर आर्य का निधन
मंदसौर में एशिया की पहली महिला ट्रक ड्राइवर व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पार्वती आर्य का बुधवार को निधन हो गया। कांग्रेस नेत्री पार्वती आर्य का बुधवार की शाम निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से वे अस्वस्थ थीं। उनका उपचार चल रहा था और घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। बुधवार की शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उनका निधन हो गया।

MP में कोरोना से लगे सभी प्रतिबंध खत्म
मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण लगे सभी प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश दिए हैं। अभी तक यह 300 लोगों को ही बुलाने की अनुमति थी। अब कितने भी मेहमान बुला सकते हैं। इसके साथ ही मेलों पर लगी रोक भी हट जाएगी। वहीं, नाइट कर्फ्यू भी नहीं रहेगा। सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योग सेंटर, रेस्टोरेंट, क्लब अब 100% क्षमता से खुल सकेंगे।

राजनाथ सिंह ने मां पीतांबरा के दर पर टेका माथा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पीतांबरा माता के दर्शन करने बुधवार को दतिया आए। करीब 28 मिनट तक मंदिर में रहे सिंह ने राष्ट्र रक्षा के लिए 10 मिनट तक स्वस्तिवाचन के साथ मां की पूजा की। सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल मन्नू कोरी और झांसी सदर विधायक रवि शर्मा को मंदिर में अंदर नहीं जाने दिया गया। 

 

 


By - Sarag tv news
17-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.