सागर जिले में अब तक 112 मि.मी. से ज्यादा औसत वर्षा दर्ज

 

 

1254

सागर- सागर जिले में इस वर्ष अब तक 112.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक सागर केन्द्र पर सर्वाधिक 210 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिलेे में 106.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी।


अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक सागर केन्द्र में 210 मि.मी., जैसीनगर में 133.4 मि.मी., राहतगढ में 133 मि.मी., बीना में 72 मि.मी., खुरई में 74.2 मि.मी., मालथौन में 77.3 मि.मी., बण्डा में 91.6 मि.मी, शाहगढ में 127 मि.मी, गढ़ाकोटा में 105.2 मि.मी, रहली में 104 मि.मी., देवरी में 149 मि.मी. तथा केसली में 90 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।


By - sagar tv news
03-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.