गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने युवक ने खुद के अपहरण की रची झूठी कहानी | TOP_10_मध्यप्रदेश 10/11/2021

 

पार्टी में गाली देने पर 6 दोस्तों ने कि हत्या
दमोह के आंखफोड़वा कांड में बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। 23 साल के अतुल तिवारी को 6 दोस्तों ने ही दर्दनाक मौत दी थी। पहले तो उन्होंने साथ में पार्टी की, लेकिन एक दोस्त को मां की गाली देना अतुल की मौत का कारण बना।


गर्लफ्रेंड के लिए खुद की किडनैपिंग
भिंड जिले के गोहद कस्बे में 12वीं के स्टूडेंट का अफेयर गुड़गांव में रहने वाली एक युवती से चल रहा था। छात्र को गर्लफ्रेंड से मिलने जाना था। युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची। इसके बाद मोबाइल पर एक एप्लिकेशन के माध्यम से वॉइस बदली थी फिर ढाई लाख की फिरौती मांगी


5 माह से लहलहा रही थी गांजे की खेती
सागर पुलिस ने बंडा थाना और रहली थाना क्षेत्र में दबिश देकर गांजे की खेती पकड़ी है। कार्रवाई में बंडा पुलिस ने दलपतपुर से 103 किलोग्राम गांजा जब्त किया। वहीं रहली पुलिस ने ग्राम हिनोती से 14 किलो 940 ग्राम गांजा पकड़ा है। मामले में पुलिस ने खेत मालिकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दो पुलिस कर्मी रिश्वत लेते पकड़े गए
रीवा लोकायुक्त की टीम ने दो भ्रष्टाचारी पुलिस अफसरों को पकड़ा है। दोनों एक केस में गंभीर धाराएं हटाने के नाम पर व्यक्ति से पैसे मांग रहे थे। पैसे न देने पर दबाव बना रहे थे। पीड़ित ने लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। एसपी ने गोपनीय जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। 10 नवंबर को जैसे ही दोनों ने थाना परिसर में 13 हजार की रकम ली

पुलिस जवान के बेटे ने की आत्महत्या
छतरपुर जिले में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जहां पुलिस जवान इश्तियाक खान के बेटे अरबाज खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। परिजन शहजाद खान की मानें तो अरबाज़ के पिता इश्तियाक MP पुलिस में हैं।


रिश्वतखोर पटवारी रंगेहाथ पकड़ाई
लोकायुक्त इंदौर ने बुधवार को झाबुआ में एक रिश्वतखोर महिला पटवारी को गिरफ्तार किया। महिला पटवारी ने पीड़ित से जमीन के नामांतरण के नाम पर 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से दो हजार वह पहले दे चुका था।


लुढ़क-लुढ़ककर यात्रा कर रहा युवक
देश में सुख, समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य की कामना हर कोई करता है। इसके लिए जतन भी किए जाते हैं। मनौतियां भी होती है। लेकिन कई लोग अनोखी मनौतियां मानकर सबको अचरज में डाल देते हैं। ऐसा ही नजारा बैतूल के मुलताई इलाके में नजर आ रहा है। यहां एक शख्स ने देश में सुख समृद्धि के लिए 20 किमी लंबी लोटांगण यात्रा शुरू की है।

दतिया में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी
दतिया में रतनगढ़ मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बुधवार काे डिपार थाना क्षेत्र के पांचाली मोड़ पर अनियंत्रण होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


सागर में पुलिस के घर में सेंधमारी
सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन में स्थित प्रधान आरक्षक के शासकीय आवास में चोरों ने सेंध लगाई। चोर सूने मकान में रखे 4 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हुए है। प्रधान आरक्षक छुट्टी से लौटे तो वारदात सामने आई। पुलिस जांच कर रही है।

3 लाख के गहने-नकदी लिए और भाग गया
ग्वालियर में फर्जी पुलिसकर्मी ने जॉब दिलाने का झांसा देकर BA सेकेंड ईयर की स्टूडेंट से करीब 3 लाख रुपए के गहने ठग लिए। यही नहीं, आरोपी ने 12200 रुपए भी ऐंठ लिए। नौकरी और पैसे नहीं मिले, तो छात्रा ने परिजनों को बताया। पता चला कि आरोपी कोई पुलिसकर्मी नहीं है। 


By - Sarag tv news
10-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.