MP- 250 लोगों ने फार्म भर कर लिया सामूहिक अंगदान का संकल्प दो करेंगे देहदान || SAGAR TV NEWS ||

 

करीब 250 युवाओं ने एक साथ अपने अंगदान की सहमति देते हुए फार्म भरा है। हम बात कर रहे हैं एमपी के बैतूल की जहाँ युवाओं ने सामूहिक रूप से अंगदान का संकल्प लिया। अंगदान संकल्प शिविर का आयोजन स्प्रेडिंग स्माइल ग्रुप ने किया और आयोजन ग्रुप के संस्थापक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी ने युवाओं के अंगदान सहमति के फॉर्म एकत्रित कर उन्हें आर्गन डोनेट सोसाइटी भोपाल भेजे जाएंगे।
बैतूल में युवाओं के स्प्रेडिंग स्माइल ग्रुप नाम की संस्था जो जरूरत मंदो की मदद करने के लिये बनाई गई है। संस्था से बड़ी संख्या में युवा जुड़े है। इस ग्रुप के संस्थापक अक्षय तातेड़ का 8 नबम्बर को जन्मदिन है। इसी को लेकर शिविर आयोजित हुआ था। जिसमें युवाओं के अलावा महिलाओं ने भी अंगदान संकल्प में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर अरुण जयसिंहपुर का कहना है कि बैतूल में इतनी संख्या में सामूहिक रुप से अंगदान संकल्प लेने का पहला कार्यक्रम है। दो लोगों ने अपनी देह दान की भी सहमति दी है।
दरअसल ऐसे कई लोग होते हैं जिनकी किडनी ,लिवर ,हार्ट या आंखे खराब हो जाती है और वे जिंदगी से निराश हो जाते है ऐसे में अगर उन्हें किसी और के अंग मिल जाते है तो वे खुशी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर सकते है।
बैतूल में अभी तक लगभग 800 लोगों ने अंग दान का संकल्प लेते हुए फॉर्म भर दिए हैं। 50 लोगों ने देह दान के फॉर्म भरे हैं


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
07-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.