सागर में चोरों के हौसले बुलंद स्कूटी से 25 हजार रूपये ले उड़ा चोर CCTV आया सामने || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में चोरों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। जिस वजह से अलग अलग जगहों से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला बीना थाना क्षेत्र से भी सामने आया। जहाँ चोर ने बीते 13 अक्टूबर को एक स्कूटी में रखा बैग गायब कर दिया था। जिसमें दस्तावेजों के अलावा करीब 25 हजार रूपये रखे हुए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने इस बात की शिकायत करते हुए ई एफआईआर की थी जो पहले किन्ही कारणों से शो नहीं हो रही थी। हालाँकि पुलिस ने इसमें एफआईआर दर्ज कर ली है। और चोर की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार जैन बैंक के काम से बीना आये थे वो एक दुकान पर सामान ले रहे थे उसी दौरान उनकी स्कूटी में से चोर ने बैग गायब कर दिया। मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
18-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.