सागर के ट्रांसपोर्टर्स और मैकेनिकों को जल्द ही मिलेगी जगह कलेक्टर विधायक ने जगह को देखा
सागर शहर के ट्रांसपोर्टर्स और मैकेनिकों को व्यवस्थित स्थान देने के उद्देश्य से नगर विधायक शैलेंद्र जैन और कलेक्टर दीपक आर्य ने भैंसा बाईपास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर और मैकेनिक कॉम्प्लेक्स के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। दरअसल सागर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने ट्रांसपोर्ट नगर और मैकेनिक कॉम्प्लेक्स जरुरी बताया जा रहा है। जिसके लिए विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं। लंबे समय के बाद स्मार्ट सिटी के माध्यम से ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया। इसके अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर को दो फेजों में विकसित किया जाएगा। पहले फेज में प्लॉट का डेवलपमेंट कर वहां पर अधोसंरचना कार्य जैसे सड़क नाली पानी लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक और कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पटवारी को निर्देशित किया तत्काल पूरी भूमि का सीमांकन कर चिन्हित करें और उसकी तार फेंसिंग कर अपनी जगह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने रैमकी कंपनी द्वारा लगाया गये कचरे के ढेर को हटाने के निर्देश। वहीँ अगले हफ्ते शहर के सभी ट्रांसपोर्टरों के साथ एक बैठक होगी जिसमें उनके सुझाव लिए जायेंगे।