हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के गुर्गे अकील का12 करोड़ किला किया ध्वस्त 20 केस हैं दर्ज

 

जबलपुर में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के साथी अकील खलीफा के 12 करोड़ रुपए कीमत का दुकान मकान ओर गोदाम तोड़ दिया। आरोपी ने इनका अवैध तरीके से निर्माण कराया था। नगर निगम से कई बार नोटिस जारी हो चुका था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित 20 गंभीर अपराध दर्ज हैं।गोहलपुर क्षेत्र स्थित रद्दी चौकी में संजीवनी अस्पताल के पास हनुमानताल का निगरानी बदमाश अकील उर्फ पप्पू खलीफा ने 11 हजार वर्गफीट में अवैध तरीके से निर्माण किया था। इस जमीन के खसरे में किसी का नाम ही दर्ज नहीं है। न ही निर्माण के लिए नगर निगम से कोई नक्शा ही पास हुआ था।पूर्व में इसे तोड़ने के लिए नगर नगम के कमिश्नर की ओर से नोटिस जारी हुआ था। तीन दिन पहले भी इसी तरह की नोटिस जारी हुआ था। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरोपी के खिलाफ कारवाई को लेकर कलेक्टर से चर्चा की और फिर दोनों अधिकारियों ने मिलकर उसके रसखू पर बुलडोजर चलाने का प्लान को अमलीजामा पहनवाया।कार्रवाई की अगुवाई कर रहे गोहलपुर CSP अखिलेश गौर के मुताबिक 42 साल के आरोपी अकील खलीफा हनुमानताल का निगरानी बदमाश है। इसके खिलाफ हत्या हत्या का प्रयास विस्फोटक पदार्थ अधिनियम आर्म्स एक्ट बलवा कर मारपीट आदि के 20 अपराध दर्ज हैं।

 


By - sagar tv news
29-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.