इंदौर में किसान आक्रोश रैली में भाजपा का गिरा मंच, कई नेता हुए घायल

 

 

4521

4521


किसान कर्जमाफी पर सरकार को घेरने के लिए आज इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में किसान आक्रोश रैली आयोजित की गयी । इसी रैली के लिए जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए थे। इसी दौरान राजमोहल्ला इलाके में लगा भाजपा का मंच गिर गया। इस मंच पर महापौर मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्दिया के अलावा कई नेता मौजूद थे। मंच गिरने की वजह से विधायक हार्डिया को चोट भी आई। इसके अलावा महू की विधायक उषा ठाकुर को भी चोट आई है। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा सांवेर के पूर्व विधायक राजेश सोनकर भी घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 


By - sagar tv news
11-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.