MP | रेप के आरोपी सरपंच ने दो पत्नियों सहित सैकड़ो लोगो के साथ रैली निकालकर गिरफ्तारी दी

खरगोन में रेप के आरोपी सरपंच ने सैंकड़ों लोगों की रैली निकालकर गिरफ्तारी दी। जी चौंकिए नहीं, भगवानपुरा जनपद पंचायत के देवनाल्या के सरपंच भूरेलाल बिल्वाले के खिलाफ एक युवती ने कोतवाली थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
सरपंच भूरेलाल ने अपनी दोनों धर्मपत्नी सहित सैंकड़ों लोगों के साथ कोतवाली पहुँचे थे। सम्भवत पहली बार किसी रेप के आरोपी ने शक्ति प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। इस दौरान सरपंच ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि मुझे षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। आरोपी ने फरियादी युवती के साथ शादी होने के प्रमाण भी दिये।

आरोपी सरपंच का कहना था कि युवती की पढ़ाई लिखाई सहित सभी खर्च मैंने उठाये हैं। शादी के बाद झूठी दुष्कर्म की शिकायत करने पर सभी लोगों के साथ में गिरफ्तारी देने आया हूं।

एएसपी नीरज चौरसिया ने मीडिया को बताया कि 13 सितम्बर को युवती की शिकायत पर धारा 376 का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी सरपंच ने खूद थाने आकर गिरफ्तारी दी है। मेडिकल कराकर न्यायालय पेश किया जायेगा। युवती के 164 के बयान के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी सरपंच रैली के साथ आ रहा है, विरोध की सम्भावना को देखते हुए बल लगाया गया था। हालाँकि दोनों आरोपी ने खुद ही शांति पूर्ण गिरफ्तारी दी है।


By - sagar tv news
21-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.