बंडा में बिजली लाइन सुधार रहा कर्मचारी आ गया लाइन की चपेट में

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में बिजली का काम करते समय एक युवक बुरे तरीके से झुलस गया। जिसे अन्य कर्मचारियों की मदद से सामुदायिक अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज किया गया। मामला गनयारी गांव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कर्रापुर निवासी रोहित अहिरवार जो विधुत विभाग में अस्थाई कर्मचारी के रुप में कार्यरत है। उसे गनयारी में 1100 केवी विधुत लाइन सुधारते समय करंट लग गया। ऐसे भी जानकारी है की बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हाई बोल्टेज लाइन बंद नही की थी। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। ड्यूटी पर मौजूद डा. लकी जैन ने बताया की मरीज की हालत गंभीर है उसे प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया। इस संबंध में जब विधुत विभाग के अधिकारी कार्यपालन अभियंता अखलेश गुप्ता से बात की तो उन्होने कहा की इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है।

 


By - sagar tv news
12-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.