कोबरा सांप ने जब उगला जहरीले सांप रसल वाइपर को तो लोगों के उड़े होश || SAGAR TV NEWS ||

 

अक्सर आपने साँपों को किसी दूसरे जीव जंतुओं को निगलते देखा होगा लेकिन सागर से जो तस्वीरें सामने आयी वो काफी चौंकाने वाली हैं। यहाँ एक खतरनाक कोबरा सांप ने जहरीले रसल वाइपर सांप को निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो सामने आया है। ये पूरा मामला सागर जिले के सानौधा से सामने आया है। जहाँ टोल प्लाजा के पास एक गोदाम में सांप होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक्सपर्ट आकिल बाबा को बुलाया जिन्होंने गोदाम से सांप को निकाला। लेकिन ये मंज़र काफी चौंका देने वाला था। आकिल बाबा को शक था की इसने कुछ निगला है जिसके बाद उन्होंने कोबरा को उलटा किया। और इसके कुछ देर के बाद ही उसने रसल्स वाइपर सांप को उगला। जो करीं तीन फ़ीट का था। आकिल बाबा के मुताबिक ये जिसे कोबरा ने निगला था ये कोबरा से भी खतरनाक होता है।


By - Sarag tv news
07-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.