TOP_10_मध्यप्रदेश : छात्रा के लिए लव लेटर लिखना टीचर को महंगा पड़ गया || STVN INDIA ||

 

प्रेमिका की हत्या कर बना दी कब्र
रीवा के जवा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव किचन में दफना दिया। जहां शव दफनाया वहां लिपाई-पुताई भी कर दी। दोनों पिछले 10 साल से साथ रह रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची, फिर किचन में गड्‌ढा खोदकर शव निकलवाया।


5 करोड़ के नकली नोट जब्त
बालाघाट में नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट मिले हैं। इनमें 10 से लेकर 2 हजार रुपए के नोट हैं। यह गिरोह बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया में नकली नोट चला रहा था। पकड़े गए आरोपियों में 6 बालाघाट और 2 महाराष्ट्र के गोंदिया के हैं।

गोली मारकर युवक की हत्या
गुना में रविवार को एक युवक की हत्या के बाद बवाल हो गया है। युवक को आपसी रंजिश में गोली मार दी गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। कुछ लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। शहर में बिगड़ी स्थित को संभालने के लिए भारी फोर्स तैनात की गई है।


जादू-टोना के शक में हत्या
पन्ना में जादू-टोने के शक में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसके पिता की हालत गंभीर है। महिला ने गांव की दुल्हन को मुंह दिखाई में गिफ्ट दिया था। दुल्हन के परिवार वालों ने गिफ्ट में भूत-प्रेत भेजने की बात कहकर महिला और उसके पिता की बांधकर जमकर पिटाई कर दी। शनिवार रात को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

महिला ने खुद को आग लगाई
रतलाम में एक ट्रैक्टर शोरूम पर काम करने वाली ऑटो पार्ट्स मैनेजर ने पारिवारिक कलह के चलते रात करीब 1 बजे खुद को आग लगा ली। झुलसने से घबराई तो डाॅयल 100 को कॉल कर कहा मैं जल रही हूं, बचा लीजिए...। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां मौत हो गई।

लालच में गंवाए 60 लाख रु
5 साल में इन्वेस्ट की गई रकम दोगुना करने का लालच देकर कुछ लोग एक रिटायर्ड डॉक्टर से उसकी जिंदगीभर की कमाई ठग ले गए। डॉक्टर ने 60 लाख रुपए अपनी बिटिया के नाम से चिटफंड कंपनी में पैसे निवेश किए थे। सोचा था कि जब यह रकम डबल हो जाएगी तो बिटिया की धूमधाम से शादी करेगा। अब रुपए नहीं मिलने पर परेशान होकर रिटायर्ड डॉक्टर और बेटी ने ग्वालियर एसपी से शिकायत की है।

1.27 लाख का माल जप्त
राजगढ़ जिले की थाना सारंगपुर पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में सिर्फ 24 घंटे में ही पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर 50 लाख रुपए की शराब समेत कंटेनर और एक कार जब्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 जून को सादनखेड़ी के नागरिकों ने सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने डरा धमका कर कंटेनर लूटकर ले गए।

छात्रा को शिक्षक ने दिया प्रेम पत्र
इंदौर जिले के एक निजी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को लव लेटर देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर टीचर का मुंडन कर मुंह काला किया और जुलूस भी निकाला। आरोप है कि शिक्षक वैभव नायक ने करीब 13 साल की छात्रा को लेटर भेज फोन पर बात करने का दबाव बनाया।


तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुसा
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में दिखाई दे रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। जैसे ही वह पिंजरे में आया तो जोर जोर से दहाडऩे लगा। तेंदुआ पकड़ में आने के बाद लोगों को राहत मिली। दरअसल वन विभाग ने यहां लोगों की शिकायत के बाद पिंजरा रखा था। रविवार सुबह तेंदुआ कैद मिला।


पेड़ पर चढ़कर विरोध
भिंड में नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना दे रही आशा, ऊषा और सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनूठे अंदाज में विरोध प्रकट किया। वे जिला अस्पताल परिसर में स्थित एक पेड़ पर चढ़कर बैठ गई और बोली जब तक परमानेंट होने का आदेश नहीं आ जाता, तब तक वे पेड़ से नहीं उतरेगी।


By - Sagar Tv News
27-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.