ये है सागर जिले की खुरई विधानसभा की मालथौन जनपद का बोबई गांव ये गाँव जिले का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां शतप्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।वही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले ने ग्रामीणों की जागरूकता की प्रशंसा कर सभी को बधाई दी है। टीकाकरण महाअभियान के दिन यहां शेष बचे 71 लोगों को वैक्सीन का डोज लगते ही शतप्रतिशत पात्र लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक गांव की आबादी करीब 580 है। इनमें से 353 लोग वैक्सीनेशन के लिए पात्र थे। इनमें से 310 लोगों को वैक्सीन लग गई है। जबकि 4 महिलाएं गर्भवती हैं, इसलिए उनको वैक्सीन नहीं लगाई गई है। जबकि 39 लोग गांव से बाहर हैं। फिलहाल गांव में रहने वाले सभी लोगों का वैक्सिनेशन पूर्ण हो गया है।इसी के साथ दूल्हा दुल्हन भी अपना टीकाकरण कराने पहुंचे जानकारी के मुताबिक गांव में 45 साल से अधिक आयु के 113 तो 18 से 44 साल के 240 लोग वैक्सीनेशन के लिए पात्र थे। इन्हीं को जागरूक कर वैक्सीन लगवाई गई। जब गांव में कोई भी टीके के लिए वंचित नहीं रहा तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव से रवाना हुई। वैक्सीन लगवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौधे भी भेंट किए गए। खास बात यह भी है कि बोबई ग्राम पंचायत हड़ली का गांव है। यहां सभी पंच और सरपंच पदों पर महिलाएं हैं। महिलाओं ने मोर्चा संभाल कर ग्रामीणों को जागरुक किया।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.