महिला IPS की फर्जी आईडी बनाकर दोस्तों को भेजे गंदे वीडियो युवक गिरफ्तार लेकिन उलझी पुलिस !

अशोकनगर के चंदेरी में एक 20 साल के युवक अमन खान को देहरादून से आई पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर एक महिला आईपीएस की फर्जी आईडी बनाकर उनके दोस्तों को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप देहरादून पुलिस का था। जिसके बाद आईटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था और कोर्ट के आदेश पर युवक को चंदेरी से गिरफ्तार किया गया। तो वहीं पूरे मामले में गिरफ्तारी को लेकर चंदेरी पुलिस और देहरादून पुलिस आमने-सामने आ गई।
दरअसल चंदेरी पुलिस को युवक के परिजनों ने सूचना दी कि उनके बेटे को कुछ लोगों ने अपहरण कर जबरन गाड़ी में बिठा कर ले गए। मामला थाना प्रभारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तुरंत आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी शुरू की इस दौरान चंदेरी से 20 किलोमीटर दूर राजघाट चौकी पर पुलिस ने उस गाड़ी को पकड़ लिया जिसके बाद देहरादून पुलिस और उस युवक को गाड़ी समेत चंदेरी थाने लेकर आए। जहां पर चंदेरी थाना प्रभारी ने देहरादून पुलिस को जमकर फटकार लगाई साथ ही नियम विरुद्ध युवक को ले जाने की बात कही गई ल। तो वही देहरादून से आए एसआई का कहना था कि हमने कोई नियम विरुद्ध गिरफ्तारी नहीं की लोकल पुलिस को सूचना देना जरूरी नहीं था। लेकिन पूरे मामले में कहीं ना कहीं देखा जाए तो यदि युवक रास्ते में कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी थी, ना तो देहरादून पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण किया गया, ना ही उसकी कोरोना जांच कराई गई,और न ही उन्होंने युवक की गिरफ्तारी चन्देरी में करना दिखाई गई।
सुनिए चंदेरी प्रभारी उपेंद्र भाटी और देहरादून से आये एसआई लोकेंद्र बहुगुणा का क्या कहना है।


By - SAGAR TV NEWS
29-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.