महाकाल मंदिर देश के सबसे आधुनिक मंदिरों में होगा शुमार, 500 करोड़ से काम शुरू || SAGAR TV NEWS ||

 

उज्जैन के महाकाल मंदिर को और भव्य बनाने स्मार्ट सिटी योजना के तहत काम शुरू हो गया है। इस योजना का काम पूरा होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्रफल वर्तमान से करीब आठ गुना बड़ा हो जाएगा। अभी मंदिर परिसर 2.82 हेक्टेयर में फैला है। जो पूरा कार्य होने के बाद 20.23 हेेक्टेयर हो जाएगा।
बता दे कि 12 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल विकास योजना का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।
परियोजना के पहले चरण में महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, मिडवे जोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कॉम्प्लेक्स, गणेश स्कूल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग, धर्मशाला, प्रवचन हॉल व अन्नक्षेत्र का निर्माण होगा।
दूसरे चरण में महाराजवाड़ा, रुद्रसागर जीर्णोद्धार, छोटा रुद्रसागर लेक फ्रंट, रामघाट का सौन्दर्यीकरण, पार्किंग, पर्यटन सूचना केंद्र, हरिफाटक ब्रिज का चौड़ीकरण, रेलवे अंडरपास, रुद्रसागर पर पैदल पुल, महाकाल द्वार, बेगमबाग मार्ग का विकास, रुद्रसागर पश्चिमी मार्ग और महाकाल पहुंच मार्ग का विकास किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद सिंहस्थ 2028 में महाकाल मंदिर क्षेत्र एक नए रूप में दिखाई देगा।


By - sagar tv news
27-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.