शादीशुदा प्रेमिका ने बनाया शादी का दवाब तो प्रेमी ने साले के साथ मिलकर उसे मार दिया था ! SAGARTVNEWS

 

जीजा ने अपने साले के साथ मिलकर शादीशुदा प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। हैरान कर देने वाला ये मामला बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बड़गांव के जंगल में नग्न वस्था में महिला का अधजला शव पाया गया था। जो पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तो दूसरे मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। दरअसल जबलपुर की रहने वाली महिला और सिवनी का रहने वाला मुख्य आरोपी नंदकिशोर का शादी के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के तीन बच्चे हैं तो आरोपी के दो बच्चे हैं। महिला प्रेम विश्वकर्मा की ह्त्या इसलिए की गयी क्योंकि वो नंदकिशोर से शादी करने का दवाब बना रही थी। जिससे परेशान आरोपी ने अपने साले रानू उर्फ कोमलप्रसाद राहांगडाले के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और मौत के घाट उतार दिया।
बता दें की बीते 11 जनवरी को घने जंगल में महिला का शव मिला था। जो तकरीबन 90 फीसदी जल चुका था। उसकी पहचान जबलपुर निवासी प्रेम उर्फ मुस्कान विशवकर्मा के रूप में की गयी थी। पुलिस ने कुरेण्डा निवासी रानू उर्फ कोमलप्रसाद राहांगडाले को दबिश देकर गिरफ्तार किया। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी नन्दकिशोर फिलहाल फरार है। जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।


By - Pankaj Daherwal (Balagath M.P)
22-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.