बाबा के प्रवचन से प्रेरित महिला ने अपने 8 महीने के बच्चे की बुरी तरह ले ली जान || STVN INDIA ||

 

 

उत्तर प्रदेश के बाबा रामपाल के प्रवचनों से प्रभावित होकर एक कलयुगी माँ ने अपनी कोख से जन्मे आठ महीने के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाला मामला अशोकनगर के चंदेरी थाना अंतर्गत चुरारी गांव से सामने आया। जहां रश्मि लोधी की शादी 2 साल पहले इंदौर निवासी लक्ष्मण लोधी से हुई थी। वह करीब ढाई महीने से अपने मायके में रह रही थी। जिसने मायके में राजघाट चंदेरी रोड पर अपने ही बेटे यशराज लोधी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मृतक यशराज की नानी और परिजन सिविल अस्पताल चंदेरी लाये। जहां पर उन्होंने डॉक्टरों को दिखाते हुए कहा की यह बालक छत से गिर गया है। हालाँकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजन उसे घर ले गए। वहीँ जब पुलिस को जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।मृतक की मोशी रोशनी लोधी ने बताया गया काफी देर तक जब बच्चा नहीं दिखा तो बहन से पूछा बाद में देखा तो वो रोड पर डला हुआ था और साथ में कुल्हाड़ी भी डली हुई थी। पूछने पर बताया की यह बकरा था जिसका था उसने ले लिया उसने मुझे बाहर बुलाया था।वहीँ एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया का कहना है। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। परिजनों से पूछताछ की गयी है। उन्होंने जेल में बंद रामपाल बाबा का ज़िक्र किया है। मामला जांच में हैं।


By - Rahul Jain (Ashoknagar ,MP)
17-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.