बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 2 की गई जान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के राजग़ढ जिले में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना राजगढ़- ब्यावरा हाइवे -52 के स्थित पिपलबे गांव के पास की है।
जहां एक बाइक और बस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और बाइक में आग लग गई। आग लगने से बाइक सवार जिंदा जल गया। जबकि बाइक दूसरा सवार की रोड पर गिरने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बस राजगढ़ से भोपाल जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक बस से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि बस में आग लगने से पहले ही सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद हाईवे पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे मौके पर जाम की स्थिति बन गई। घटना में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें से एक नाम प्रकाश सेन बताया गया है जो ब्यावरा तहसील के बंजारी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जो अपने साथी के साथ राजगढ की तरफ आ रहे थे. टक्कर होने के बाद प्रकाश सेन जिंदा जल गए. जबकि उनके साथी को गंभीर चोंटे आई थी, जिससे उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।


By - sagar tv news
12-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.