स्वास्थ्य मंत्री ने बताया ICMR की अनुमति के बाद लगाया वैक्सीन का टीका
मध्य प्रदेश में शुरू हुए कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की भारत में जो भी वेक्सीन की ट्रायल हुई है। भारत सरकार की गाइडलाइन से हुई है। ICMR की अनुमति के बाद वेक्सीन का टीका लगाया गया है। वहीँ बीते दिनों भोपाल में वैक्सीन लगने के बाद हुई एक मौत के सवाल पर मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा की कोई भी मृत्यु दुःखद होती है। उन्हें भी दुख है। उन्होंने कहा की मंत्री के अलावा वो एक डॉक्टर भी हैं। टीकाकरण जब होता है। 30 मिनिट के बाद प्रभाव दिखता है उसके बाद 48 घंटे के अंदर उसका और प्रभाव दिखता है। ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। जिसकी 1 हफ्ते के बाद मौत हुई है। उसकी पत्नी ने बताया की मौत से पहले मुँह से झाक निकल रहा था। पीएम हुआ है। जिसमें ज़हर बताया गया है। अभी विसरा रिपोर्ट आने वाली। आगे कहा की मेडिकल एजुकेशन के द्वारा एक टीम बनाई गई है जो मामले की जांच कर रही है।-