झांसा देकर महाराष्ट्र में बंधक बनाये 52 मजदूरों का हुआ रेस्क्यू कलेक्टर की तत्परता आयी काम

 

 

 

एमपी के कटनी जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से सोलापुर में बंधक बनाए गए 52 मजदूरों का रेस्क्यू किया है। कटनी जिले के रहने वाले इन मजदूरों को झांसा देकर सोलापुर जिले के कंदल गांव नामक स्थान ले जाया गया था। जहाँ इन्हें बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। छुड़वाए गए सभी मजदूरों को शुक्रवार की रात तीन बजे विशेष बस से उनके घर वापस लाया गया है। जिला प्रशासन की सक्रियता और सफलता पर ट्वीट कर अधिकारियों को बधाई दी है। दरअसल रेस्क्यू किए गए मजदूरों के परिजनों ने जनसुनवाई में कटनी कलेक्टर से शिकायत की थी 52 मजदूरों को सोलापुर में बंधक बनाकर रखा गया है। जिले के बहोरीबंद तहसील के धनवाही गांव के 52 मजदूरों को झांसा देकर सोलापुर जिले के अंदर गांव-गांव के स्थान पर ले जाया गया है। जहां इनसे कम पैसे देकर जोर जबरदस्ती से ज्यादा काम कराया जा रहा है। कटनी कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया और पुष्टि होने पर सोलापुर एसपी से संपर्क किया। मामले में टीकमगढ़ जिले में पदस्थ आईएएस एसडीएम सौरभ सोनवाने की मदद भी ली गई। सोलापुर एसपी तेजस्वी सतपोटे ने तत्परता बरतते हुए टीम का गठन किया। जिसके बाद टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बंधक बनाए गए सभी मजदूरों को अपनी अभिरक्षा में लिया। सभी श्रमिकों को सोलापुर से नागपुर के लिए रवाना किया गया। जहां से कटनी जिला प्रशासन मजदूरों को शुक्रवार की रात तीन बजे कटनी पहुंची। कटनी कलेक्टर की तत्परता और सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई दी है।


By - Amar Tamrakar (Katni MP)
09-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.