भाजपा नेत्री की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने चलायी गोली || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
एमपी के नीमच की भाजपा नेत्री प्रीति बिरला की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना में वो बाल-बाल बची हैं। जानकारी के मुताबिक प्रीति बिरला नयागांव स्थित जरुरी काम से जा रही थी तभी रास्ते में उनकी कार पर अज्ञात शख्स ने पीछे की तरफ से गोली चला दी। जिससे गाड़ी का कांच फूट गया। उन्होंने पुलिस में शिकायत की इसके बाद मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने एक कारतूस बरामद किया है। मामले को जांच में लेते हुए पुलिस ने बताया की हर पहलू पर जांच की जा रही है। बता दें की प्रीति बिरला भाजपा अध्यक्ष जय भारत मंच महिला इकाई मध्यप्रदेश की पदाधिकारी हैं।