उप डाकघर बंद होने से परेशान हुए ग्राहक मायूस होकर लौटे घर SAGAR TV NEWS ||

 

ये तस्वीरें सागर जिले के बंडा के उप डाकघर की हैं जो शुक्रवार की सुबह से ही बंद रहा जिसके कारण ग्राहक परेशान होते रहे ।कई ऐसे भी ग्राहक थे जिन्हें पैसे की जरूरत थी जिसके कारण बहुत देर तक वह उप डाकघर के बाहर इस आस के साथ खड़े रहे की शायद उप डाकघर खुलेगा लेकिन 12:00 बजने के बाद भी उप डाकघर नहीं खुला जिसके कारण लोग मायूस होकर चले गए। दिन भर ग्राहक आते रहे और उप डाकघर बंद होने पर घर लौट गए यहां तक कि इसकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय सागर को भी दी गयी फिर भी उप डाकघर नहीं खोला गया। बंडा के उप डाकघर का प्रभार सागर के एम ए खान को दिया गया है लेकिन वो शुक वार को उप डाकघर बंडा नहीं पहुंचे जिसके कारण उप डाक घर बंद रहा।


By - sagar tv news
18-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.