डॉ. के घर से मिला करीब 10 किलो हिरण का मांस आरोपी गिरफ्तार || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के उज्जैन में डेंटल क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर के घर पर पुलिस ने दबिश दी। जहाँ मौके से नौ किलो 800 ग्राम हिरण का मांस जप्त किया गया है।उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी की घासमंडी फ्रीगंज ब्रिज के नीचे दांत का दवाखाना संचालित करने वाले डॉ. के घर में हिरण का मास रखा हुआ है। सूचना पर तत्काल आरोपी के घर की तलाशि ली गई तो फ्रीज में अलग अलग थैलियों में हिरण का मास पाया। माधवनगर थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. का एक डेंटल क्लीनिक है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। हिरण का मास जप्त किया गया है। और आरोपी की गिरफ्तारी कर उचित कार्यवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीवों के अवैध शिकार और उनके हाड़ मास का व्यापार करने पर अपराध क्रमांक की धारा और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। सीएसपी हेमलता अग्रवाल कहना है की जाँच की जा रही है।


By - sagar tv news
16-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.