प्रेमिका से प्रेमी की हो रही थी शादी लेकिन हुआ कुछ ऐसा की दूल्हे को उठा ले गयी पुलिस || STVN INDIA||

 

 

प्रेमी ने एक खवाब देखा होगा की वो अपनी प्रेमिका से शादी करेगा और सात जन्मों के बंधन में बंध जायेगा। लेकिन उसे क्या पता था की एन मौके पर वो दुल्हनिया नहीं ले जा पायेगा। जी हाँ हम सागर के भगत सिंह वार्ड में हुए ऐसे ही कुछ वाक्ये की बात कर रहे हैं जहाँ दूल्हे को पुलिस मंडप से उठाकर ले गयी। शायद सुनकर आपको यकीन न ही लेकिन यही सच है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दूल्हे की उम्र 21 साल नहीं थी। वहीँ पुलिस को शादी समारोह में देख दूल्हे के परिजन वहाँ से भाग खड़े हुए। यह शादी रोक दी गयी। पूरा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस की विशेष इकाई और चाइल्ड लाइन की टीम को बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। तो देखा कि सोनी समाज का लड़का और रैकवार समाज की लड़की लव मैरिज कर रही थी। जब दुल्हन की मार्कशीट देखी तो वह शादी की उम्र 18 साल पूरी कर चुकी है। लेकिन जो दूल्हा है। शादी की तय उम्र 21 साल से 2 साल कम है।टीम के मौके पर पहुंचने के बाद भी लड़की शादी करने की जिद नहीं छोड़ रही थी। तो टीम को मजबूरी में दूल्हे को मंडप से उठा कर थाना लाना पड़ा। इसके बाद वहां समझाइश देकर लड़के को माता-पिता के सुपुर्द किया। इसको लेकर पुलिस की विशेष किशोर इकाई टीम की प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया की लड़का लड़की के नाबालिक होने की सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची तो दुल्हन तो 18 साल की उम्र पूरी कर चुकी थी लेकिन दूल्हा की उम्र 21 साल से कम थी।


By - anuj goutam
13-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.