जादू टोने के शक में एक शख्स ने व्यक्ति की जान ले ली || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के बैतूल में एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या होने के बाद पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा किया। जहाँ जादू टोने के शक में हत्या होना सामने आया है। दरअसल बैतूल के शाहपुर थाना इलाके में बीते दिनों 20 नवंबर की रात रामपुर माल गांव में 65 साल के वृद्ध की अज्ञात ने धारधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी जिसकी पहचान मन्दू वल्द गोंदी आदिवासी के रूप में से हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से सिर पर तीन वार कर मन्दू आदिवासी की निर्मम हत्या हुई थी। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये टीम बनाई गई थी। उसकी तलाश शुरू करते हुए रामपुर माल निवासी सरवन पन्द्राम को हत्या का संदेही मानते हुये पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है वहीँ हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जप्त कर ली है। आरोपी ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले होशंगाबाद जिले के गजपुर में हुई था। पत्नी आरोपी सरवन को छोड़कर चली गई थी जिसके छोड़कर जाने का जादू टोने का शक आरोपी मृतक मन्दू पर करता था। जिस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।


By - Mahesh Chandel (Betul,MP)
24-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.