माँ से अवैध संबंध होने पर बेटे ने मामा के साथ मिलकर मौसा को लगाया ठिकाने || STVN INDIA|SAGAR TV NEWS

 

 

एमपी के बैतूल में पुलिस ने जब एक अंधे हत्याकांड का खुलासा किया तो सभी हैरान रह गए। जी हाँ माँ से अवैध सम्बन्ध होने पर एक बेटे ने मामा के साथ मिलकर मौसा को मौत के घाट उतारा था। दरअसल बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के पस्तलाई गांव में श्याम कमरे के खेत के सामने पिछले दिनों 12 नवंबर को एक लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त रामदयाल बिहारे उम्र साठ साल के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पीएम रिपोर्ट में मृतक रामदयाल की पसली में फ्रेक्चर सीने और शरीर में आयी अंदरूनी गंभीर चोटों के कारण मृत्यु होना पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बोरदेही में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक रामदयाल बिहारे ने 12 नवंबर को अपनी साली का हाथ पकड़ लिया था इसी को लेकर महिला के बेटे, भाई के साथ दो और आरोपियों ने रामदयाल को डंडे और लात घूसों से मार-मार कर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है। एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए कहा कि मृतक और उसकी साली के बीच अवैध संबंध थे। जिसके चलते उनके परिवार में हमेशा विवाद होता रहता था इसी के कारण मृतक की हत्या की गई।


By - Mahesh Chandel (Betul,MP)
22-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.