पुलिस का कार्य भी देवताओं के कार्य से नहीं कम रामायण में हैं जिक्र || SAGAR TV NEWS ||

 

 

खुरई में शहरी थाना प्रभारी ने लंबे समय से लगातार अपनी ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों व नगर और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन किया। लंबे समय से चुनाव के माहौल और नवरात्रि,ईद व दीपावली के त्यौहारों में अपने क्षेत्र में ड्यूटी देते रहे। थाना प्रभारी ने सभी को मिठाई भेंट कर उनके कार्य की प्रषंसा की। इस अवसर पर थाने में पदस्थ एक एएसआई महेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस का कार्य भी देवताओं के कार्य से कम नहीं है। रामायण में भी इस बात का जिक्र है। उन्होंने बताया कि रामायण के उत्तर कांड के 29 उपखंड के 117वीं चैपाई में जिक्र है कि जब आम जन दुष्टों से त्रस्त हो गये तो भगवान से गुहार लगाई। भगवान ने कहा कि बताया क्यों नहीं तो लोंगों पूछा कि किसको बताते उस समय भगवान ने कहा था कि देवताओं को कार्य बांटे गये है। वही तुम्हारी पीड़ा सुनकर अपने अपने अनुसार दुष्टों को सजा देंगें जो ज्यादा बलषाली है उनकी सूची भी आज के निगरानी बदमाषों की तरह बनाई जा रही है। उनको रावण के बध के बाद आकर वध किया जायेगा।


By - Manoj Badhwani
16-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.