सास को उम्मीद थी कि पोता जन्म लेगा, बहू ने दिया बेटी को जन्म फिर उठाया हैरान करने वाला कदम ?

 

ग्वालियर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक बेरहम दादी ने चार दिन की दुधमुंही पोती का गला दबाकर उसकी सांसें छीन डाली। मासूक का कसूर केवल इतना था कि उसने पुरुषवादी मानसिकता के बीच बेटी बनकर जन्म लिया था।

 

 

दादी को उम्मीद थी कि वंश को आगे बढ़ाने वाला पोता जन्म लेगा। उम्मीद पलटते ​देख दादी ने मासूम को सदा—सदा के लिए मां के आंचल से महरूम कर दिया। पुलिस ने आरोपी दादी को हिरासत में ले लिया है। पेश है दकियानूसी सोच से रुबरु कराते घटनाक्रम की एक कड़वी हकीकत

 


यह पूरा मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके की काजल चौहान की बदनसीबी से जुड़ा हुआ है। 10 मई 2023 को काजल का विवाह दवा कंपनी के एमआर विकास चौहान से हुआ था। काजल के गर्भवती होने से ससुराल में नए मेहमान के आने की खुशियां मनाईं जाने लगीं। 23 मार्च को प्रसव पीड़ा होने पर काजल को शासकीय कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सीजर आॅपरेशन से काजल ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी भी जन्मजात विकृति लेकर जन्मी उसका एक हाथ ही नहीं था।

 

 

 

जैसे ही ससुराल वालों को पता चला कि पोते की जगह पोती ने जन्म लिया है तो पति, सास समेत सबके मुंह बन गए। काजल अस्पताल में अपनी मां के साथ थी। इस बीच घर में चाचा के निधन पर मां को घर जाना पड़ा। इसी बीच काजल की 55 वर्षीय सास प्रेमलता चौहान अस्पताल में देखरेख करने आ गई। उसने 27 मार्च को पहले तो काजल को बेटी पैदा करने के ताने मारे। इसके बाद बेटी को अपने पास सुलाने का बहाना कर ले लिया। काजल ने बार—बार बेटी को देखने को जिद की लेकिन उसे बेटी नहीं दी।

 

 

 

इस पर उसने अपने मायके वालों को बुला लिया। काफी विवाद के बाद बच्ची को कमरे में लपेटकर लौटाया। डॉक्टर ने चेककर बताया कि बच्ची की जान तो बहुत पहले जा चुकी है। उन्हें सास प्रेमलता पर जान लेने का शक था। कंपू थाना पुलिस को सूचना दे दी। पति विकास भी मौके पर आ गया और बच्ची के पोस्टमार्टम का विरोध करने लगा। लेकिन पुलिस नहीं मानी। गुरुवार को जब पीएम रिपोर्ट आई तो इसमें गला दबाकर जान लेने की बात सामने आई। पुलिस ने काजल की सास को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

 

 

बच्ची की मां काजल का आरोप है कि सास का व्यवहार उसके प्रति शुरू से ही ठीक नहीं था। जैसे ही बच्ची ने जन्म लिया तो कहने लगी कि एक तो लड़की पैदा की और उस पर भी उसका एक हाथ तक नहीं है। मुझसे बच्ची को दूरकर गला दबाकर उसकी जान ले ली। पति को भी बेटा ही चाहिए था। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि कुछ दिन पहले अस्पताल में बच्ची की मौत का मामला सामने आया था।

 

 

 

पीएम रिपोर्ट आने और संबंधितों के बयान के आधार पर सास के खिलाफ 302 का मामला दर्ज उसे हिरासत में ले लिया है। उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। बेटी के जन्म पर वह नाराज थी। उसकी मनोवृत्ति की जांच की जा रही है। जांच में क्या निकलेगा यह तो बाद में पता चलेगा फिलहाल इस मामले ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आज भी समाज में बेटियों से दोयम दर्जे की विचारधारा मौजूद है।


By - sagartvnews
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.