लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 6 जिलों में होगा मतदान, शुक्रवार को 6 जिलों में दबेगा ईवीएम का बटन

 

ईवीएम मशीन लेकर दल रवाना खास अंदाज में सजाए पोलिंग बूथ

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 6 जिलों में होगा मतदान, शुक्रवार को 6 जिलों में दबेगा ईवीएम का बटन

लोकसभा चुनाव 2024 के इंतजार की ​घड़ियां नजदीक ही हैं। मप्र के 6 जिलों में शुक्रवार को मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग और प्रशासन ने चाक—चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। मतदान के लिए प्रेरित करने जगह—जगह रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मतदान केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मतदाताओं को छाया, पानी, दवाईयों, कुर्सी, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्थाएं जुटाईं गई हैं। गुरुवार की दोपहर से ही मतदान दलों की रवानगी जिला मुख्यालयों से शुरू हो गई थी। इनमें महिला और पुरुष मतदान कर्मियों ने आकर्षक पारंपरिक परिधान पहनकर मतदान सामग्री प्राप्त की। पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम मशीन सहित चुनावी सहायक सामग्री वितरित की गई। शाम तक लगभग सभी केंद्रों तक दल पहुंच चुके थे। बसों के माध्यम से दलों को पूरी सुरक्षा के साथ केंद्रों तक पहुंचाया गया। बूढ़े और असहाय नागरिकों के लिए घर पर ही मतदान की व्यवस्था की गई थी। मप्र चुनाव आयोग ने फोटो और वीडियो शेयर कर मतदान संबंधी जागरूकता और जानकारियां दींं। शुक्रवार की सुबह ठीक 7 बजे सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा मतदान शुरू हो जाएगा। मप्र के चुनाव में छिंदवाड़ा की सीट पर सबसे बड़ी टक्कर है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल इस सीट को जीतने के लिए ऐड़ी—चोटी का जोर लगाए हैं। प्रशासन की भी यहां पैनी नजर है। यहां 1632190 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। दोनों जिलों में कुल 1939 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 16 लाख 32 हजार 190 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 8 लाख 24 हजार 449 पुरूष, 8 लाख 7 हजार 726 महिला और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं। इनमें 85 वर्ष एवं अधिक आयु के 7630 मतदाता और 24246 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। पीजी कालेज से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बताया कि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।


By - sagar tv news
18-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.