उड़ीसा की महिला को कार से ले जा रहे थे राजस्थान, एसएसटी चेकिंग से मांगी मदद, फिर सामने आया भेद

 

मुरैना जिले में विवाह के नाम पर महिला को खरीदकर फिर से बेचने का मामला सामने आया है। आधा दर्जन लोग उसे कार में बंधक बनाकर राजस्थान के भरतपुर में बेचने ले जा रहे थे। रास्ते में एसएसटी टीम की चेकिंग देख महिला ने चिल्लाकर बचाने की गुहार लगाई। इस पर वाहन रोककर महिला को बंधन से मुक्त कराया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

 

 

वीओ-दरअसल मुरैना के बामनोर पाइंट पर लोकसभा चुनाव में रुपया, सोना, शराब आदि के दुरपयोग को रोकने एसएसटी टीम की चेकिंग लगाई गई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम जांच में लगी थी। इसी दौरान एक चार पहिया को रोका गया।

 

 

 

जैसे ही गाड़ी रोकी तो उसमें से महिला के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। अधिकारी चीख—पुकार सुनकर चौंक गए। उन्होंने महिला को कार से बाहर उतरवाया और उससे बिना भय के अपनी बात रखने को कहा। महिला की आपबीती सुनते ही पुलिस ने तत्काल कार में बैठी तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में ले लिया। महिला ने रोते हुए अपनी आप बीती बताई। 30 वर्षीय महिला मूल रूप से उड़ीसा राज्य की रहने वाली है।

 

 

 

इसके पहले वह बिलासपुर में मजदूरी करती थी। इसी दौरान शिवपुरी निवासी रविंद्र लोधी वहां पहुंच गया। उसकी शादी नहीं हो रही थी। उसने महिला की मजबूरी भांपकर उसके भाई से 1 लाख 30 हजार रुपए में सौदा कर लिया। इसके बाद वह उसे बिलासपुर से शिवपुरी ले आया। महिला के मुताबिक यहां लाने के बाद वह तरह—तरह से उसे प्रताड़ित करने लगा। परेशान महिला ने उसे वापस बिलासपुर भेजने की जिद शुरू कर दी।

 

 

इस पर ससुराल वालों ने उसका सौदा फिर से भरतपुर में किसी से कर दिया। महिला को जहां बेचा था उसे सौंपने ही परिवार और रिश्तेदार भरतपुर ले जा रहे थे। जहां पुलिस को देख महिला ने मदद मांग ली। इसके बाद खरीद—फरोख्त का भंडाफोड़ हुआ। एसडीओपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान महिला ने खुद के बेचे जाने की बात कही है। उसके बयानों के आधार पर छह लोगों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

 

 

दो लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की सजगता से महिला फिर से बिकने से बच तो बच गई है। आधा दर्जन आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। लेकिन शक्ति उपासना के नवरात्रि पर्व में महिला की खरीद फरोख्त ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। मप्र में बड़ी संख्या में उड़ीसा से इसी तरह खरीदकर महिलाएं लाई जा रही हैं। अब देखना होगा कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कौन से कदम उठाए जाते हैं।


By - sagartvnews
12-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.