CRICKET खेल रहे थे CMO, पुलिस ने वहीं से पकड़ा, छात्रा को दिया था शादी का झांसा

 

शहडोल जिले की धनपुरी नगर पालिका के सीएमओ प्रभात बरकड़े बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। इंदौर पुलिस उन्हें क्रिकेट खेलते समय मैदान से ही उठा ले गई। सीएमओ पर इंदौर में मेडिकल नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने रेप करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सीएमओ बरकड़े छात्रा की खूबसूरती पर फिदा हो गए। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा ने शादी की बात कही तो बरकड़े मुकर गए।

 

 

छात्रा ने कई बार उनसे शादी करने की बात कही लेकिन वह टस से मस न हुए। इसके बाद पीड़िता ने 23 मार्च को इंदौर के एमआईजी अर्बन थाने में 376 2एन की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी मामले में इंदौर पुलिस शहडोल पहुंची। सीएमओ बरकड़े बुढ़ार के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने उसी समय मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

 

नजारा देख मैदान में मौजूद लोग दंग रह गए। इंदौर पुलिस ने सीएमओ को पकड़ने के पहले शहडोल पुलिस को सूचित कर दिया था। शहडोल पुलिस अधिकारी के एक अधिकारी ने बताया ने सीएमओ प्रभात बरकड़े को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है। रेप के मामले में इंदौर टीम उन्हें अपने साथ इंदौर लेकर गई है। आगे की कार्रवाई भी इंदौर में ही की जाएगी। इंदौर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर बरकड़े के मामला दर्ज किया है।


By - sagartvnews
08-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.