गांव के पास दिखे रंग-बिरंगे शावक, वन विभाग के अधिकारी क्या बोले ?

गर्मी शुरू होते भोजन-पानी की तलाश में जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में घुसने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुरहानपुर में तेंदुए के शावक होने की खबर से हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शावकों की खींचकर वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट को भेजकर पहचान कराई तो शावक तेंदुए के न होकर जंगली बिल्ली के निकले। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

 

 

जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पहले से ही तेंदुए और जंगली जानवरों की दहशत बनी हुई है। शहर से सटे हतनूर बोहरडा, मोहद और भावसा में जंगली जानवर देखे गए हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ किसानों के पालतू मवेशियों को निशाना बना चुका है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने पिंजड़ा भी लगाया है। इसी दौरान बुरहानपुर बंभाड़ा से धामनगांव जाने वाले रास्ते पर रामचंद्र महाजन के खेत में नीम के पेड़ के नीचे वन्य प्राणी के दो शावक दिखे। खेत मालिकव ग्रामीणों को लगा शावक तेंदुए के हैं।

 

 

ऐसे में आसपास तेंदुआ भी हो सकता है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी इसके बाद टीम ने आकर बताया कि यह तो ​जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इनसे डरने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा क्षेत्र में बछड़े और बकरे के शिकार के मामले को वन विभाग तेंदुए का हमला मान रहा है। एसडीओ वन बुरहानपुर अजय सागर का कहना है कि शिकार के पैटर्न से लग रहा है कि तेंदुए ने ही मवेशियों को मारा है। इसलिए उसे पकड़ने पिंजरा लगाए हैं। लोगों को अहतियात बरतने की सलाह भी दी है।


By - sagartvnews
07-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.