लोकसभा चुनाव को लेकर की जा चेकिंग में पांच लाख रुपए जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला ?

लोकसभा चुनाव को लेकर सख्ती से पुलिस चेकिंग की जा रही है। कटनी में भी चेकिंग लगाई गई है। इसमें बोलेरो गाड़ी से 5 लाख रुपये की नकदी पकड़ी गई। वाहन मालिक फिलहाल रुपयों से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया है। कोतवाली पुलिस ने 5 लाख रुपए जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मिशन चौक पर चैकिंग चल रही थी।

 

 

 

तभी नरसिंहपुर से बांधवगढ की तरफ जा रही एक बोलेरो कार को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली तो नगद 5 लाख रुपए मिले। इन रुपयों के संबंध में कागजात न मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सारे रुपयों को जब्त कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया की लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर मिशन चौक पर वाहन चेकिंग और काली फिल्म निकलने की कार्रवाई की जा रही थी।

 

 

इसमें बोलेरो सवार आकाश झारिया के पास 5 लाख रुपए मिले है। इसके संबंध में कागजात पेश करने को कहा है। अगर संतोषजनक साक्ष्य पेश किए तो रुपए वापस कर दिए जाएंगे और सही ब्योरा नहीं दिया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews
06-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.