गेर निकलने से फैल गया था शहर में कचरा, पीछे से सफाई कर्मियों ने लौटाई स्वच्छता

 

आगे गेर निकली पीछे से सफाई
नंबर वन इंदौर का स्वच्छता संदेश

गेर निकलने से फैल गया था शहर में कचरा, पीछे से सफाई कर्मियों ने लौटाई स्वच्छता

इंदौर में शनिवार को रंगपंचमी का त्यौहार परंपरानुसार मनाया गया। रंग-गुलाल से गलियां रंग गईं। लाखों लोगों की भीड़ जब सड़कों पर निकली तो स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की सड़कों पर कचरा-गंदगी फैलना स्वाभाविक थी। लेकिन इंदौर नगर निगम ने सड़कों के सारे दाग धो डाले। सफाई कर्मचारी गेर के पीछे से ही सफाई में जुट गए। अफसर और मशीनें भी सड़कों पर उतर आईं। युद्ध स्तर पर शुरू हुआ सफाई अभियान बाकी शहरों के लिए प्रेरणादायी हो सकता है। निगम ने सबको बता दिया कि इंदौर स्वच्छता में क्यों नंबर वन है। क्यों वह सफाई मामले में सिरमौर बना हुआ है। महिला-पुरुष सफाई कर्मचारियों के हाथों की गति बता रही है कि वह कैसे अपने घर इंदौर को साफ-सुथरा बनाने में जुटे हैं। कोई झाड़ू लगा रहा तो कोई कचरा बीन रहा। मशीनें भी बिना रुके सड़कों को क्लीन करती दिख रही हैं।

 

 


By - sagar tv news
30-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.