ब्रिज पर चलते समय बाइक से उठा धुंआ! राहगीरों की भीड़ ने बनाए वीडियो

 

गर्मी का मौसम आते ही आगजनी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। कटनी में ओवर ब्रिज के ऊपर दो बाइक में सीधी भिड़ंत होने से एक बाइक में आग लगने का मामला सामने आया। दोनों मोटर साइकिल में आमने—सामने टक्कर होने के बाद एक बाइक आग की लपटों से घिर गई। जिससे बाइक सवार झुलस गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

बताया जा रहा है खिरहनी ओवर ब्रिज में विपरीत दिशा से आ रही दो तेज रफ्तार बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गईं। भिड़ंत होने के बाद एक बाइक में आग पकड़ ली और देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई। घटना में बाइक सवार भी झुलस गया है। मोटरसाइकिलों में हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई।

 

 

 

बाइक में आग लगने के कारण काफी देर तक ब्रिज के आसपास अफरा—तफरी मची रही। हादसे में एक बाइक सवार झुलस भी गया है और दोनों ही बाइक सवारों को टक्कर के कारण चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने आग की लपटों से घिरी बाइक का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


By - sagartvnews
29-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.