सागर-पिकअप वाहन में भरकर दो दर्जन से ज्यादा लोग ले जा रहे थे फाग, फिर जानिए क्या हुआ ?

 

पिकअप में सवार थे दो दर्जन लोग
मोड़ आया फिर मची चीख-पुकार

सागर-पिकअप वाहन में भरकर दो दर्जन से ज्यादा लोग ले जा रहे थे फाग, फिर जानिए क्या हुआ ?


देवरी रहली मार्ग पर ग्राम डौगरसलैया के पास अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुल 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि गौरझामर के खपरिया गांव से दो दर्जन लोग पिकअप वाहन लेकर गढ़ाकोटा के लिए निकले थे। तभी डौगरसलैया के पास मोड़ आने पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिसमें लोगों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई लोग बेहोश हो गए तो कई लोग दर्द से कराहने लगे। आसपास के लोगों ने मदद कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से 20 घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें से 6 की हालत गंभीर देख सभी को सागर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सभी घायल फाग लेकर रिश्तेदारी में आए हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
28-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.