सागर में बढ़ा गर्मी का असर,दमोह में पारा 40 डिग्री पार, बादलों के बीच धूप-छांव का दौर जारी

 

सागर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर के समय सूरज की तपन से लोगों के हाल-बेहाल हो रहे हैं। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे दिन के समय गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं न्यूनतम पारा 19.2 डिग्री पर आने से रातें भी गर्म होने लगी है। गर्मी से बचने के लिए घरों में लोगों ने एसी, कूलर, पंखा चलाना शुरू कर दिया है। वहीं बाजार में शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सज गई हैं।

वही दमोह जिला का पारा 40 डिग्री पार, बादलों के बीच धूप-छांव का दौर जारी, गर्मी से बेहाल लोग परेशान दिखे। 

 

चौक-चौराहों पर गन्ना का जूस समेत अन्य पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। दोपहर के समय मौसम ने करवट बदली और आसमान में निम्न परत के बादल छा गए। हल्के बादलों के बीच धूप-छांव का दौर जारी है। वहीं बादल छाने से वातावरण में गर्मी का असर बढ़ा है। मंगलवार को सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश-बादल का मौसम बनेगा। इससे पहले गर्मी का असर बढ़ा हुआ है। दिन में पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि रात का तापमान 19 डिग्री के पार है। इस हफ्ते 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर हो सकता है। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से बादल छाने लगे हैं। इसी कारण मौसम बदलने के आसार हैं। 29 या 30 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।


By - sagar tv news
27-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.