सागर- होली से 11 दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी, 4 अप्रेल को खुलेगी

 

सागर के खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी रबी सीजन की फसलों से गुलजार ही हुई थी कि समिति ने 11 दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है। मंडी समिति व व्यापारी संघ ने बताया कि होली त्योहार, मार्च क्लोजिंग और मजदूर यूनियन तुलावटी संघ की अयोध्या दर्शन यात्रा के कारण 24 मार्च से 3 अप्रैल तक कृषि मंडी को बंद रखा गया है। 4 अप्रेल गुरुवार को मंडी निर्धारित समय पर खुल जाएगी। अनाज तिलहन व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष महेश साहू ने बताया कि 24 मार्च को होली का त्योहार शुरू हो जाएगा। मार्च क्लोजिंग के कारण वार्षिक लेखाबंदी के कार्य भी चल रहे हैं। वहीं मजदूर यूनियन व तुलावटी संघ के कर्मचारी अवकाश के दिनों में अयोध्या दर्शन यात्रा पर जाएंगे,

 

इसलिए 11 दिन तक अवकाश रखा गया है। 4 अप्रेल से मंडी अपने समय पर खुल जाएगी। जिन किसानों को त्योहार पर पैसों की जरूरत पड़ेगी वह 24 मार्च के पहले मंडी में अपनी उपज बेच सकते हैं। रबी सीजन की फसलें आने से 1200-1400 किसान रोज उपज बेचने पहुंच रहे है। गुरुवार को भी मंडी में करीब 1257 किसानों की 24968 किंवटल उपज खरीदी गई, जिसमें व्यापारियों ने सबसे अधिक 12346 किंवटल गेहूं, 5006 मसूर, 3006 सोयाबीन, 2272 चना, 1035 सरसों, 383 तेवड़ा, 100 किंवटल अलसी आदि की खरीदी की। मंडी में गेहूं के मॉडल भाव 2400 रुपए प्रति क्विटल रहे और अधिकतम दाम 3400 रुपए तक बने हुए है।


By - sagar tv news
23-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.