Sagar-गुलाल सिलेंडर से होली खेलेंगे बच्चे, जानिए क्या खासियत है नए सिलेंडर की ?

 

रंगों के त्यौहार आते ही बाजार चमक उठे हैं। जगह—जगह रंग—गुलाल की दुकानें सज उठी हैं। बच्चों में त्यौहार को उत्साह है। इस बार बच्चे गुलाल सिलेंडर से होली खेलेंगे। इसमें काफी मात्रा में रंग भरा जा सकेगा। दिखने में यह सिलेंडर अग्निशामक यंत्र की तरह दिखता है। इसकी बनावट और नयापन बच्चों को आकर्षित कर रहा है।

 

 

इसके अंदर गुलाल भरा होता है जिसे रिफिल किया जा सकता है। इसके अलावा नई—नई पिचकारियां भी बच्चों को लुभा रही हैं। दुकानदार भी बाजार की रौनक देखकर उत्साहित हैं। 24 मार्च को होली जलने के बाद अगले ही दिन त्यौहार का इंतजार खत्म होगा। इसके बाद चारों ओर का माहौल रंग—बिरंगा दिखाई देगा।


By - sagartvnews
21-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.