Sagar-होली पर रंगपंचमी पर नहीं बजेगा डीजे? थाना प्रभारी ने बताई वजह

 

आगामी त्योहारों को लेकर गढ़ाकोटा थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें होली, रंगपंचमी और ईद को शांतिमय तरीके से मनाने को लेकर दिशा—निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने कहा कि होली और रंगपंचमी पर डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

 

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में नियमों के दायरे में ही त्योहार मनाने होंगे। होली जलाते समय भी ध्यान रखना जरूरी है कि कोई दुर्घटना न होने पाए। रंग डालते समय भी विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए। बैठक में शहरवासी, डीजे संचालक, होली उत्सव समितियों के सदस्य मौजूद रहे।


By - sagartvnews
21-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.