Sagar-नेशनल हाइवे पर ऐसा क्या हुआ जो छिन गई लोगों की खुशियां, जानिए क्या हुआ सागर के युवकों के साथ ?

 

नेशनल हाईवे बीना-सागर रोड पर सुमरेरी तिराहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टकराने का मामला सामने आया है। भिड़ंत में अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवकों की जान चली गई। जबकि बाइक पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। दंपति को घायल अवस्था में खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक खुरई देहात थाना क्षेत्र के सुमरेरी तिराहा के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार महेंद्र अहिरवार निवासी बनहट थाना खुरई और आकाश परिहार निवासी गोपालगंज सागर की मौके पर जान चली गई। महेंद्र अहिरवार अपनी बाइक से खुरई से अपने घर बनहट जा रहा था जबकि आकाश परिहार सागर से बीना की तरफ आ रहा था।

 

 

 

आकाश के साथ बाइक पर नौगांव छतरपुर निवासी रोहित परिहार और उनकी पत्नी पूजा परिहार भी बैठे थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूजा का सागर में मायका है। वह सागर आई हुई है यहां से पति—पत्नी को इलाज के लिए ग्वालियर जाना था। सागर से वह बाइक पर सवार होकर बीना जा रहे थे, यहां से ग्वालियर के लिए ट्रेन पकड़नी थी।

 

 

लेकिन उसके पहले ही हादसा हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को खुरई सिविल अस्पताल लेकर आए। घायल महिला पूजा परिहार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया टक्कर में हुई दोनों युवकों के निधन के बाद शवों को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पीएम मंगलवार को होगा।


By - sagartvnews
18-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.